27 जनवरी 2017 का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

1887

पाइए हर खबर अपने Facebook पर LIKE कीजिए आगाज़ इंडिया न्यूज़ FACEBOOK पेज को और पाएँ ताज़ातरीन समाचार।

 

मेष :
धैर्यशीलता में कमी आएगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृष:
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संतुलित रहें।
मिथुन :
आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क :
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह :
मन अशांत रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। नौकरी मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।




कन्या :
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुझान बढ़ेगा।
तुला :
कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढे़गा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक :
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।
धनु :
आलस्य की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर :
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ :
माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन :
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here