भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदार, सपा और बसपा के कार्यकर्ता 2 पाउच पर करते हैं काम - स्वतंत्रदेव सिंह

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

Sun, 03 Oct 2021 19:27:48 - By : AAKASH TIWARI

वाराणसी : महमूरगंज निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने 2020 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदार होता है और आज के कार्यकर्ता भविष्य के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैं। आज का कार्यकर्ता ही कल का भविष्य हैं। जबकि सपा और बसपा के कार्यकर्ता 2 पाउच पर काम करता है। भारतीय जनता पार्टी ऋषि - मुनियों की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 15 या 25 तारीख को मंडलों की बैठक करनी चाहिए औऱ 3 से 4 घंटा तक एक साथ बिताना चाहिए और बूथो के प्रवास का कार्यक्रम भी तय होना चाहिए। महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के दिन प्रत्येक बूथ समिति की बैठक होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत मां की जय जयकार, पूरी दुनिया में हो, भारत विश्व गुरु बने इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि 2022 चुनाव में एक बार पुनः कमल खिले। गैर भाजपाई सरकारों ने वंचित वर्ग के साथ छलावा किया है, हमारी सरकार वंचित वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। हमें सर्व समाज, मलिन, दलित, यादव और मुस्लिम बस्तियों के बीच जाकर चाय भी पीना है और केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को लेकर उनके साथ चारपाई पर बैठकर उनके साथ चर्चा कर समय बिताना है। स्वतंत्रदेव सिंह ने आगे कहा की मैं गरीबों का चेहरा बदलने नहीं, बल्कि सभी को खुशहाल रखने के लिए आया हूं।

प्रदेश मंत्री शंकर गिरी डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, संतोष कुमार पटेल, सर्वेश कुशवाहा, राम लखन, तीरथ राज मंच पर उपस्थित रहे। डॉ सुनील मिश्र, वैभव कपूर, डॉ वीरेंद्र सिंह, एडवोकेट जेपी सिंह, राजेश त्रिवेदी, इंजीनियर अशोक यादव, डॉ रचना अग्रवाल, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांती, राजकुमार शर्मा, एडवोकेट अशोक कुमार, आत्मा विशेश्वर, किशोर कुमार सेठ, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉ हरी केसरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, शैलेंद्र मिश्रा, कुशाग्र श्रीवास्तव, कुणाल पांडे, रितिक मिश्रा आदि। इन सभी मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष को माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेश श्रीवास्तव, विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। महानगर उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।

वाराणसी : बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

वाराणसी : सार्थक फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल व भोजन का वितरण

मिर्जापुर: विहिम गौ रक्षा संगठन को धारदार बनाने और प्रांतीय अधिवेशन के लिए बुलाई गई बैठक-मनोज प्रजा.

वाराणसी : सराफा कारोबारी को लूटने की कोशिश, सीसीटीवी पर नजर पड़ते ही भाग निकले बदमाश

वाराणसी: रामनगर- पंखे से लटकता मिला युवक का शव, सदमे में परिवार