वाराणसी : पत्नी से विवाद के बाद 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस
हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये नीचे क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लिये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।
Mon, 07 Feb 2022 15:28:13 - By : CHIEF EDITOR
वाराणसी : सारनाथ थानाक्षेत्र के तडिया चकविही निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ छोटू (27) ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद 27 साल के युवक ने रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को होने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। युवक की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी सारनाथ अर्जुन सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की शादी साल भर पहले ही हुई थी। दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। वीरेंद्र के फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।