AAGAZ INDIA
TRUTH BEHIND THE NEWS

🔰 SANJEEV KR TIWARI 🕛 26 AUG 2021 ⚡ 1314

नकली सोना गिरवी रख बैंक को लगाया था 85 लाख का चूना, साथियों के बाद अब महिला भी गिरफ्तार

सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

वाराणसी : कमि‍श्‍नरेट वाराणसी की मंडुआडीह पुलिस ने केनरा बैंक की लहरतारा व अर्दली बाजार शाखा से नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से 85 लाख रूपये के गबन के करने के मामले में आजआशा विश्वकर्मा पत्नी पृथ्वी नाथ विश्वकर्मा निवासिनी राजघाट आदमपुर को सुबह करीब 9.00 बजे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मंडुआडीह परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि आशा विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया है कि प्रवीण प्रकाश और प्रतीक ने मेरे खाते से आईडी पर ₹2 लाख का लोन लिया था जिसको रविन्द्र प्रकाश सेठ ने सही सोना का प्रमाण पत्र देने के पश्चात लोन स्वीकृत किया गया था। 2021 में चेक से ₹1 लाख 70 हजार निकाले। ATM कार्ड से ₹30 हजार तीन बार में निकाला। मेरे हिस्से का ₹10 हजार मुझे दे दिया। मैं भी लालच में आकर गोल्ड लोन फ्रॉड में शामिल हो गई थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ पुलिस आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120 बी के तहत आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परशुराम त्रिपाठी, उप निरीक्षक अश्वनी राय, कांस्टेबल रामानंद यादव, भूदेव तिवारी, मोहित मीणा, हेड कांस्टेबल शत्रुघ्न सिंह, कांस्टेबल विपिन तिवारी, महिला कांस्टेबल आरती देवी, बुचिया देवी और हेड कांस्टेबल चालक दीपक कुमार सिंह शामिल हैं।

varanasi news in hindi

वाराणसी न्यूज़

ऐसी खबरें अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें!
JOIN WHATSAPP GROUP
नकली सोना गिरवी रख बैंक को लगाया था 85 लाख का चूना, साथियों के बाद अब महिला भी गिरफ्तार, varanasi news in hindi, वाराणसी न्यूज़
⭐ SHARE THIS NEWS ⭐
⭐ LATEST NEWS ⭐
SANJEEV KR TIWARI
26/08/2021
572
2
Google News + AMP Verified