वाराणसी : अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत, एक युवक को लोगों ने बचाया
सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये नीचे क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लिये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।
वाराणसी : अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गौरा उपरवार घाट पर नहाते वक्त सीओ गांव निवासी दो युवक डूब गए। चौबेपुर पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश करा रही है। देर शाम तक पता नहीं चल सका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिवारीपुर अइली गांव के निवासी ज्ञानचंद्र की मां का निधन हो गया था।
परिजन और गांव के लोग व रिश्तेदार दाह संस्कार करने शुक्रवार को सुबह तकरीबन 10 बजे गौरा उपरवार दाह संस्कार करने घाट पर पहुंचे। वहाँ अंतिम संस्कार करने के बाद लोग गंगा में स्नान करने लगे। तभी तीन युवक गहरे पानी मे डूबने लगे। साथ मौजूद लोगों के चिल्लाने पर आसपास के लोग डूब रहे युवकों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। इस दौरान वीरेंद्र राम (20) को बचा लिया गया। गुड्डू (38) निवासी सीओ और रिंकू उर्फ अरविंद (26) गंगा में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी चौबेपुर राजेश त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों और NDRF की टीम को बुलवाया। टीमों ने देर शाम तक दोनों की खोजबीन की परंतु अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया। गुड्डू राम पेशे से पेंटर था। उसी के साथ गांव का मित्र रिंकू उर्फ अरविंद राम भी आया था। दोनो मित्र गंगा नदी में डूब गए। गुड्डू राम को तीन लड़की और एक पुत्र है। पत्नी रुकमीना जानकारी के बाद बेसुध हो गई। रिंकू उर्फ अरविंद राम को दो लड़के हैं।
varanasi news in hindi
वाराणसी न्यूज़

