AAGAZ INDIA
TRUTH BEHIND THE NEWS

🔰 AAKASH TIWARI 🕛 08 APR 2022 ⚡ 3960

चंदौली : रील बनाने के बहाने युवतियों को छेड़ने वाले मनचलों को सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने भेजा जेल

सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

चंदौली : एक युवती ने ट्विटर पर यूपी पुलिस, चंदौली पुलिस और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह को टैग करके एक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। इस ट्वीट में युवती ने लिखा कि क्या इन शोहदों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती। जो आए दिन राह चलती लड़कियो पर कमेंट करते हैं और विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। विडियो में कुछ युवक खुलेआम तलवार लेकर बाइक पर लहराते दिख रहे थे।

ट्वीट के जरिए युवती ने उकनी गांव के अनिल यादव, सुजित यादव और मोलू यादव के नाम का जिक्र किया था। यही नहीं पीड़िता ने यह भी कहा कि यदि इन पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम कुछ कर लेंगे। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीओ ने ट्वीटर पर युवती को आश्वस्त किया कि मनबढ़ युवकों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने लिखा कि जल्द ही इनका मीम बनाता हूं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुछ लड़कों का गैंग है, जो रील बनाते हैं और समाज में डर-भय फैलाने का काम करते हैं। कालेज के आसपास लड़कियों संग छेड़खानी करते हैं।

सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने बताया की ट्वीटर के जरिए इसकी शिकायत मिली थी। सात युवाओं को चिह्नित किया गया है। इसमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। युवतियों को छेड़ने व हाथ में तलवार लेकर बाइक पर स्टंटबाजी करने वाले शोहदों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने ट्वीटर पर मनबढ़ युवाओं को उनके ही अंदाज में जवाब दिया। लिखा कि जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं। पुलिस ने युवाओं के पूरे गिरोह को चिह्नित किया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

varanasi news in hindi

वाराणसी न्यूज़

ऐसी खबरें अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें!
JOIN WHATSAPP GROUP
चंदौली : रील बनाने के बहाने युवतियों को छेड़ने वाले मनचलों को सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने भेजा जेल, varanasi news in hindi, वाराणसी न्यूज़
⭐ SHARE THIS NEWS ⭐
⭐ LATEST NEWS ⭐
AAKASH TIWARI
08/04/2022
1799
2
Google News + AMP Verified