AAGAZ INDIA
TRUTH BEHIND THE NEWS

🔰 CHIEF EDITOR 🕛 10 APR 2022 ⚡ 1615

वाराणसी : जनपद में सक्रिय है शातिर महिला चोरों का गिरोह, आज दो महिलाएं चढ़ी दशाश्वमेध पुलिस के हत्थे

सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

वाराणसी : बीते दिनों भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित कौड़ी माता मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंची दक्षिण भारतीय महिला श्रद्धालु के गले से चेन उड़ाते समय रंगेहाथ पकड़ी महिला स्नैचर पकड़ी गई थी। मन्दिर में मौजूद दर्शनार्थियों और पुजारियों ने महिला को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी। जिस प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्ता गायत्री देवी (30 वर्ष) पत्नी विनोद कुमार निवासी आजमगढ़, रीना देवी (40 वर्ष) पत्नी अजय कुमार निवासी गोरखपुर, सीमा देवी (30 वर्ष) पत्नी ब्रजेश उर्फ बीरू निवासी मऊ, माधुरी देवी (50 वर्ष) पत्नी रामध्यान निवासी गोरखपुर को कौडिया माता मन्दिर दुर्गाकुण्ड से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से 80 ग्राम नशीला पाउडर व नगद 20 हजार रूपये बरामद किया गया। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर संबन्धित धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

महिलाओं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त दूबे, उप निरीक्षक विनायक सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्ञानमती तिवारी, हेड का0 सुरेन्द्र चन्द्र, महिला का0 नीलू सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर घाट पर दर्शनार्थियों का सामान चोरी करने वाली दो शातिर महिला चोरों को दशाश्वमेध पुलिस ने चोरी के सामान व पैसों के साथ धर दबोचा। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार अभियुक्ता पूजा (30 वर्ष) पत्नी राज निवासी मऊ और अंजली (25 वर्ष) पुत्री जितेन्द्र निवासी मऊ को शीतला माता मंदिर के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। दशाश्वमेध पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से एक सोने का मंगल सूत्र, एक सोने की चैन और चोरी के समान बेचकर मिले 740 रुपए भी बरामद किया है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वेद प्रकाश यादव, उप निरीक्षक दिलेश कुमार सरोज, हेड का0 रणजीत सिंह, हेड का0 राजू राम, का0 आनन्द राय, महिला का0 काजल सक्सेना, महिला का0 श्वेता ने भूमिका निभाई।

जनपद में चैन स्नैचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है, लगातार चैन स्नैचिंग की घटनाएँ सामने आ रहीं हैं। जनपद में सक्रिय महिला चोरों का गिरोह श्रुद्धालुओं को अपना शिकार बना रही है। वाराणसी जनपद की पुलिस भी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास कर रही है और दबिश देकर गिरोह के सदस्यों के धर पकड़ कर रही है।

varanasi news in hindi

वाराणसी न्यूज़

ऐसी खबरें अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें!
JOIN WHATSAPP GROUP
वाराणसी : जनपद में सक्रिय है शातिर महिला चोरों का गिरोह, आज दो महिलाएं चढ़ी दशाश्वमेध पुलिस के हत्थे, varanasi news in hindi, वाराणसी न्यूज़
⭐ SHARE THIS NEWS ⭐
⭐ LATEST NEWS ⭐
CHIEF EDITOR
10/04/2022
918
3
Google News + AMP Verified