वाराणसी : जय श्रीराम सेवा संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने की अस्पताल में भर्ती महिला की मदद
सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये नीचे क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लिये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।
वाराणसी : जय श्री राम सेवा संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लवली सेठ को बुधवार को किसी असहाय अनजान महिला का कॉल आया। जिन्होंने अपना नाम रूबी कुमारी निवासिनी बिहार राज्य के सासाराम जिले की रहने वाली बताया। अपनी समस्या से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष को अवगत कराते हुए बताया की वो कमला नर्सिंग होम में भर्ती हैं, ब्लड की कमी है और उनको तत्काल डिलेवरी हेतु ब्लड की जरूरत थी। जिसके बाद उनको जय श्री राम सेवा संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लवली सेठ ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए उनके द्वारा इमर्जेंसी में एडमिट महिला के लिए ब्लड की व्यवस्था की गई।
बता दें की जय श्री राम सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाण्डेय भी हर समय जरुरतमंद का सहयोग करने के लिए तैयार रहते है। जय श्री राम सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाण्डेय बताया कि हमारी संस्था 24x7 जरुरतमंद के साथ खड़ी है, उन्होंने आगे बताया कि किसी को आकस्मिक स्थिति में ब्लड की जरूरत हो तो वह हमारी संस्था के संपर्क कर सकते है। हमारे संस्था के सभी पदाधिकारी हमेशा सेवा भाव के लिए तत्पर जरुरतमंद के लिए उपस्थित रहते है।
varanasi news in hindi
जय श्रीराम सेवा संस्था

