AAGAZ INDIA
TRUTH BEHIND THE NEWS

🔰 AAKASH TIWARI 🕛 28 JUN 2020 ⚡ 673

न्यू कॉलोनी ककरमत्ता बना नया हॉटस्पॉट, जनपद में मिले आज 11 नए कोरोना मरीज

सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

वाराणसी : जनपद में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 186 सैंपल लिए गए जिसके परिणाम में कुल 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

आज पॉजिटिव आए मरीजों में पहला मरीज 60 वर्षीय पुरूष है जिसका सम्बन्ध न्यू कॉलोनी ककरमत्ता थाना भेलूपुर से है। यह मरीज पेशे से एकाउंटेंट है।

62 वर्षीय दूसरी महिला मरीज एवं 68 वर्षीय तीसरे पुरूष मरीज जोकि पति–पत्नी है और दूधविनायक पंचगंगाघाट थाना कोतवाली के रहने वाले हैं। ये 14 जून को फ्लाइट द्वारा बैंगलोर से वाराणसी आयी थी।

चौथे मरीज का सम्बन्ध स्वास्तिक गार्डेनिया थाना शिवपुर से है। यह मरीज एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं। जो 49 वर्षीय है।

पपांचवे मरीज का सम्बन्ध जैन मंदिर नरिया थाना लंका से है। यह मरीज एक जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। जो 52 वर्षीय है।

छठें मरीज का सम्बन्ध सरायनन्दन सुन्दरपुर थाना लंका से है। यह मरीज लकडी की बीट का सप्लायर है। जो 43 वर्षीय है।

सातवें महिला मरीज का सम्बन्ध लोदीपुर कॉलोनी नदेसर थाना कैण्ट से है। बुखार होने की शिकायत होने पर सैंपल लिया गया था। जो 30 वर्षीय है।

आठवें पुरूष मरीज का सम्बन्ध रमापुरा थाना लक्सा से है। यह मरीज पेशे से सेल्समैन है। जो 33 वर्षीय है।

नौवें महिला मरीज का सम्बन्ध दानगंज बाजार थाना चोलापुर से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज की पारिवारिक सदस्य है। जो 52 वर्षीय है।

दसवीं मरीज 20 वर्षीय महिला है एवं 42 वर्षीय ग्यारहवें महिला मरीज का सम्बन्ध सोनिया पोखरा थाना सिगरा से है।

varanasi news in hindi

वाराणसी न्यूज़

ऐसी खबरें अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें!
JOIN WHATSAPP GROUP
न्यू कॉलोनी ककरमत्ता बना नया हॉटस्पॉट, जनपद में मिले आज 11 नए कोरोना मरीज, varanasi news in hindi, वाराणसी न्यूज़
⭐ SHARE THIS NEWS ⭐
⭐ LATEST NEWS ⭐
AAKASH TIWARI
28/06/2020
707
3
Google News + AMP Verified