AAGAZ INDIA
TRUTH BEHIND THE NEWS

🔰 CHEGVEWARA RAGHUVANSHI 🕛 09 JUL 2020 ⚡ 768

विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार, पुलिस को खुद कहा - मैं हूँ विकास दुबे कानपुर वाला

सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

अपराध : चौबेपुर के विकरू गांव में 8 पुलिसवालों को मौत की नींद सुलाने वाला विकास दुबे आज उज्जैन के महाकाल मंदिर से आज 9:55 पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है की उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचकर खुद को विकास दुबे कहकर चिल्लाने लगा और जब पुलिस ने उसे देखा तो उसने खुद को विकास दुबे बताया और उसने कहा कि मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला।

फिलहाल विकास दुबे को उज्जैन पुलिस फ्रीगंज थाने ले गई और उसकी गिरफ्तारी की एक फोटो को उत्तर प्रदेश पुलिस के पास भेजी गई और यह पुष्टि हुई की वो विकास दुबे ही है। जिसके बाद यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी कि विकास दुबे गिरफ्तार हो चुका है।

बता दे की लगातार कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा विकास दुबे बुधवार को फरीदाबाद में देखा गया था। लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा गया, इस बात की पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है।

varanasi news in hindi

वाराणसी न्यूज़

ऐसी खबरें अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें!
JOIN WHATSAPP GROUP
विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार, पुलिस को खुद कहा - मैं हूँ विकास दुबे कानपुर वाला, varanasi news in hindi, वाराणसी न्यूज़
⭐ SHARE THIS NEWS ⭐
⭐ LATEST NEWS ⭐
CHEGVEWARA RAGHUVANSHI
09/07/2020
1151
3
Google News + AMP Verified