AAGAZ INDIA
TRUTH BEHIND THE NEWS

🔰 SHASHIKESH TIWARI 🕛 16 JUL 2020 ⚡ 557

विशेष सर्विलांस अभियान के दौरान ,5860 लोगों में मिला कोरोना का लक्षण

सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये नीचे क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लि‍ये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।

वाराणसी:- विशेष सर्विलांस अभियान के दौरान ,5860 लोगों में मिला कोरोना का लक्षण
वाराणसी। जनपद मे जिला प्रशासन द्वारा शुरु किये गए 5 से 15 जुलाई तक चलने वाले विशेष सर्विलांस अभियान में अब तक कुल 5860 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाये गए हैं। इसके अलावा मधुमेह के 24052 लोगों के साथ ही अन्य बीमारियों वाले मरीजों की भी सूची तैयार की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी का जांच कर जुरुरत के हिसाब से उनका इलाज भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर पल्स पोलियो की तर्ज पर चल रहे इस अभियान में डोर टू डोर सर्वे कर मरीजों की खोज और जांच की जा रही है।

अभियान में 14 जुलाई तक ब्लॉकों में कुल 5860 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाये गए हैं।
इसमें बुखार के 2110, खांसी के 1979 और सांस संबंधी परेशानी के 1771 मरीज देखे गए हैं। इसके अलावा लंबे समय से मधुमेह के 24052, उच्च रक्तचाप के 13114, कैंसर रोग के 697, हृदय रोग के 2526 और गुर्द रोग के 429 मरीज मिलें है। ब्लॉकों में 10467 टीमों में सदस्यों ने 661294 घरों में 3417532 व्यक्तियों का सर्वे किया है।

इन लोगों में 853 ऐसे लोगों में लक्षण मिले जो पिछले 14 दिनों किसी कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये थें। इस दौरान 20 का सैंपल जांच के लिए एकत्रित किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घर घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है।
सर्वे की जिम्मेदारी एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण अभियान के दौरान कोरोना से मिलते जुलते लक्षण दिखने वालों को चिन्हित कर कोविड 19 जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि सर्वे में लगे सभी स्वस्थ्यकर्मियों को पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्कैनर दिया गया है।

varanasi news in hindi

वाराणसी न्यूज़

ऐसी खबरें अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें!
JOIN WHATSAPP GROUP
विशेष सर्विलांस अभियान के दौरान ,5860 लोगों में मिला कोरोना का लक्षण
, varanasi news in hindi, वाराणसी न्यूज़
⭐ SHARE THIS NEWS ⭐
⭐ LATEST NEWS ⭐
SHASHIKESH TIWARI
16/07/2020
507
3
Google News + AMP Verified