अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के मामले में दर्ज हो मुकदमा, समाजवादी पार्टी ने SSP को सौंपा पत्रक
सार : हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये नीचे क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी खबर के लिये आगाज इंडिया न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें।
वाराणसी : जिला मुख्यालय पर 5 अक्टूबर को मिशन मोदी अगेन पीएम के काशी प्रान्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर सपा सुप्रीमो को पुतला दहन किया था। इस बात से नाराज़ सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सपा के अन्य कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्हें इस बात से अवगत करवाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की।
बता दें की बीते दिनों जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया था। इसके विरोध में बुधवार को सपा पदाधिकारियों ने SSP कार्यालय में ज्ञापन देते हुए मांग की है कि पुतला दहन करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए। सपा पदाधिकारियों ने ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेताओं द्वारा मुख्यालय पर पुतला दहन के पूर्व ही नगर पुलिस अधीक्षक वाराणसी को बार बार आगाह करने के बावजूद पुतला दहन को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया और ना ही पुतला दहन करने वालों पर कोई मुकदमा दर्ज किया गया।
varanasi news in hindi
वाराणसी न्यूज़

