समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, बर्खास्त पूर्व मंत्री व सपा एमएलए नारद राय बसपा में शामिल

1040

सुमित लखनऊ.यूपी चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बर्खास्त पूर्व मंत्री व सपा एमएलए नारद राय बसपा में शामिल हो गए।

आपको बता दें कि इसके पहले सपा के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी ने भी कुछ दिन पहले सपा का साथ छोड़ बसपा ज्वॉइन की थी।
इसे सपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। आज जब सपा-कांग्रेस के गठबंधन व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व अखिलेश यादव के रोड शो से सपाई उत्साहित थे तो इसके बाद इस खबर ने सपा नेताओं को निराश किया है।
सपा ने आगामी चुनाव के लिए नारद राय को प्रत्याशी भी नहीं बनाया था, जिससे वो नाराज थे।
.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here