Home Uncategorized चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को दिया जोरदार झटका , सपा...

चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को दिया जोरदार झटका , सपा प्रत्‍याशी को हराया

चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को दिया जोरदार झटका , सपा प्रत्‍याशी को हराया ,जी है बिलकुल सही सुन रहे है आप

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने सपा-बसपा को जोरदार झटका दिया है। बरेली मुरादाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त लगातार दूसरी बार जीतने में सफल हुए हैं। उन्‍होंने बरेली में देर रात तक चली मतगणना में सपा प्रत्याशी रेनू मिश्रा को भारी अंतर से हराया है। भाजपा के लिए ये जीत इसलिए भी महतवपूर्ण है क्यूंकि दूसरे चरण का मतदान इसी इलाके में है और भाजपा के कार्यकर्ता इस जीत से काफी उत्साहित हैं और इसे भुनाने के लिए उनके पास मौका भी आ गया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने रेनू मिश्रा को 24000 वोटों से शिकस्‍त दी। भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को 39665 और रेनू मिश्रा 15006 को वोट मिले।
.
बरेली मुरादाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह को रात एक बजे तक 31016 मिल चुके थे। मतगणना की शुरुआत के साथ ही डॉ. व्यस्त लगातार बढ़त बनाए हुए थे। गिनती के बाद जब पहले राउंड का रिजल्ट घोषित हुआ तो डॉ. व्यस्त को 5358 वोट, सपा की रेनू मिश्र को 2668 वोट और कांग्रेस के कुमुद कुमार को 1100 वोट मिले थे। इस प्रकार रात एक बजे तक चली काउंटिंग में डॉ. व्यस्त रेनू मिश्रा से चौबीस हजार वोटों से आगे थे और उनकी जीत निशिचित हो चुकी थी। लिहाजा ये खबर फैलते ही भाजपाई जोश में आ गए और बधाइयों का तांता लग गया।

Exit mobile version