कोरोना का कहर ,1एकाउंटेंट समेत 11 कोरोना वायरस की पुष्टि
SHASHIKESH TIWARI 27/06/2020 9
SHARE ON WHATSAPP
वाराणसी। जनपद में कोरोना का कहर जारी है इसी क्रम मे आज जिसमें से 11 नये कोरोना के मामले प्रकाश में आया हैं।
पहले पुरूष मरीज का सम्बन्ध न्यू कॉलोनी ककरमत्ता थाना भेलूपुर से है। यह मरीज पेशे से एकाउंटेंट
दूसरी महिला मरीज एवं 68 वर्षीय तीसरे पुरूष मरीज जोकि पति–पत्नी है और दूधविनायक पंचगंगाघाट थाना कोतवाली के रहने वाले हैं। उक्त महिला मरीज 14 जून को फ्लाइट द्वारा बैंगलोर से वाराणसी आयी थी और फीवर होने पर जांच करायी गयी थी।
49 वर्षीय चौथे पुरूष मरीज का सम्बन्ध स्वास्तिक गार्डेनिया थाना शिवपुर से है। यह मरीज एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं।
52 वर्षीय पांचवे पुरूष मरीज का सम्बन्ध जैन मंदिर नरिया थाना लंका से है। यह मरीज एक जनरल स्टोर की दुकान चलाता है।
43 वर्षीय छठें पुरूष मरीज का सम्बन्ध सरायनन्दन सुन्दरपुर थाना लंका से है। यह मरीज लकडी की बीट का सप्लायर है।
30 वर्षीय सातवें महिला मरीज का सम्बन्ध लोदीपुर कॉलोनी नदेसर थाना कैण्ट से है। बुखार होने की शिकायत होने पर सैंपल लिया गया था।
33 वर्षीय आठवें पुरूष मरीज का सम्बन्ध रमापुरा थाना लक्सा से है। यह मरीज पेशे से सेल्समैन है।
52 वर्षीय नौवें महिला मरीज का सम्बन्ध दानगंज बाजार थाना चोलापुर से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज की पारिवारिक सदस्य है।
20 वर्षीय दसवें महिला मरीज एवं 42 वर्षीय ग्यारहवें महिला मरीज का सम्बन्ध सोनिया पोखरा थाना सिगरा से है। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के पारिवारिक सदस्य हैं।
ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती 5 तथा बीएचयू में भर्ती 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार आज 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 423 हो गई है। 274 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 133 है।
जनपद में 6 नए हाटस्पाट :-
दूध विनायक थाना कोतवाली, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, स्वास्तिक गार्डेनिया पुरानी चुंगी थानां शिवपुर, जैन मंदिर गली थाना लंका, लोधीपुरा कॉलोनी थाना कैण्ट एवं रमापुरा थाना लक्सा बनेगा। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 211 हो गई है।
आज 05 हॉटस्पॉट कमला नगर थाना पांडेपुर, बादशाहबाग थाना । हाटस्पाट सरांयनन्दन थाना भेलूपुर जो कि ऑरेन्ज जोन में आ चुका था‚ परन्तु पॉजिटिव केस मिलने के कारण पुनः रेड जोन में चला गया है। प्रकार 115 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 96 है जिसमें से 23 ऑरेंज जोन में एवं 73 रेड जोन में है। कुल 296 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 10562 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 9881 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 681 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 9459 परिणाम नेगेटिव एवं 423 परिणाम पॉजिटिव है।
