वाराणसी: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वि. प. सदस्य का जन्मदिन बहुत ही सादगी से उनके आवास पर मनाया गया
SANDEEP KR SRIVASTAVA 03/10/2020 12
SHARE ON WHATSAPP
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य पूर्व राज्य मंत्री लक्ष्मण आचार्य जी का जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया.
कार्यक्रम के पहले जन्मदिन में 3 की संख्या के आधार पर पहले वृक्षारोपण तदोपरांत तुलसीदास द्वार का लोकार्पण फिर कार्यकर्ताओं के बीच पहुँच कर उन्हें एकात्म मानववाद सामाजिक समरसता पर विचार व्यक्त करते हुए संदेश दिया.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह सभासद नंदलाल चौहान, रितेश पाल, गौतम, राजेन्द्र शंकर पटेल, अनिरुद्ध कनौजिया, वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय,दीपक कन्नौजिया, विवेक मिश्रा, अंकित राय, अभिषेक राय, संजय बाल्मिकी, मुन्ना पाल, लव कुमार, राहुल देव, गौरव गुप्ता, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
