बड़ी खबर : एसएसपी वाराणसी ने पांच पुलिस चौकियों पर तैनात किए नए चौकी इंचार्ज
SANDEEP KR SRIVASTAVA 25/12/2020 960
SHARE ON WHATSAPP
वाराणसी : एसएसपी वाराणसी अमित पाठक ने जनपद में कानून और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये आधा दर्जन उप निरीक्षकों को नयी जिम्मेदारियां दी हैं।
उप निरीक्षकों की नई तैनाती इस प्रकार है :-
उप निरीक्षक श्रीकान्त मौर्य को थाना चौक से चौकी प्रभारी औरंगाबाद (थाना लक्सा)
उप निरीक्षक सुधाकर राय को थाना सिगरा से चौकी प्रभारी चेतगंज (थाना चेतगंज)
उप निरीक्षक टुन्नू सिंह को थाना रामनगर से चौकी प्रभारी नदेसर (थाना कैण्ट)
उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव को थाना दशाश्वमेध से चौकी प्रभारी जक्खिनी (थाना रोहनियां)
उप निरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी नगर निगम (थाना सिगरा)
उप निरीक्षक दीनानाथ यादव को पुलिस लाईन से थाना बड़ागॉव पर स्थानांतरित किया गया है।
उपरोक्त को नयी जिम्मेदारी दी गयी है।
