मध्यप्रदेश : मजदूरी मांगने पर लेजम लगा कर गुप्तांग में भर दी हवा, मजदूर की हुई मौत गुनाहगार अब भी बाहर
SANDEEP KR SRIVASTAVA 26/12/2020 898
SHARE ON WHATSAPP
मध्यप्रदेश : जहां के मुखिया शिवराज चौहान दिन रात मजदूर और किसानों की हित की बाते कर रहे है वैसे में वहाँ के शिवपुरी से एक बेहद ही निंदनीय खबर आ रही है। जहां एक क्रेशर इंचार्ज ने मजदूरी मांग रहे मजदूर के गुप्तांग में अपने स्टाफ के सहयोग से गुप्तांग में लेजम डालकर हवा भर दी,जिससे उसके शरीर के अन्दर के कई अंग फट गये और लगभग डेढ़ महिने तक वो हॉस्पिटल में भर्ती रहा, मगर उस मजदूर की हालत दिन पर दिन बिगड़ती ही चली गई।आज आखिरकार उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रेशर पर काम करने के वाले गाजीगढ़ के एक मजदूर को मेहनताना मांगने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। क्रेशर संचालक ने मजदूर को मौत भी बड़ी दर्दनाक दी। मजदूर के गुप्तांग में कंप्रेशर पंप से हवा भर दी। इससे उनका गुप्तांग का अंदरूनी अंग फट गया। घटना पोहरी तहसील के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ़ गांव की है। गाजीगढ़ गांव का परमानंद धाकड़ धौरिया गांव में तोमर बिल्डर्स के गिट्टी क्रेशर पर काम करता है। 8 नवंबर की सुबह 9 बजे परमानंद का क्रेशर इंचार्ज से मेहनताना मांगने की बात पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि क्रेशर इंचार्ज राजेश ने देवेंद्र, रवि, पिंटू और पप्पू खान से मजदूर परमानंद को पकड़वाया और फिर कंप्रेशर मशीन की लेजम उसके गुप्तांग में लगा दी। इसके प्रेशर से उसके अंदरुनी अंग फट गए। परमानंद का ग्वालियर और जयपुर में भी इलाज कराया गया। इसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
जब वहां के अधिकारियों से इस बाबत बात की गई तो उन लोगो का कहना है कि अगर मृतक मजदूर के परिजन थाने आते है तो मामला दर्ज किया जायेगा।और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा।
