अंबेडकरनगर : रिटायर्ड फौजी और प्रधान प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या, घटना से दहल उठा पूरा क्षेत्र
SANDEEP KR SRIVASTAVA 05/01/2021 835
SHARE ON WHATSAPP
अम्बेडकरनगर : उत्तर प्रदेश में नही रहा अब अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ आये दिन हो रही है घटनाएं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के राज्य में जिस तरह अपराधियों के ख़िलाफ़ मुहिम चली थी, लगता है अब वो ठंडी पड़ती जा रही है।क्योकि आये दिन हो रही घटनाये योगी सरकार पर सवाल खड़ी कर रही है। आखिरकार प्रसाशन कर क्या रहा है।
आज का ताजातरीन उदारहण अंबेडकरनगर जिला के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां में दबंगों ने जहां प्रधान प्रतिनिधि एवं रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी।
दोनों घायलों को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही दोनों की मौत हो गयी।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है, वही गांव में तनाव की स्थिति है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
सूत्रों के हवाले से बताया गया, कि राजेसुल्तानपुर के मल्लूपुर मजगवां गांव की प्रधान किरन मिश्रा के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा व सेना से रिटायर उनके भाई सुरेन्द्र मिश्रा शाम को कहीं से घर आ रहे थे, तभी ब्रम्हबाबा स्थान के पास बगल के गांव बनकटा निवासी एक दबंग अपने दर्जनों साथियों के साथ दोनों भाईयों को रोक कर गोली मार दी और फरार हो गये।
घटना के पीछे प्रधानी चुनाव और वोटरलिस्ट में नाम बढ़वाने का विवाद बताया जा रहा है।पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मौके से पुलिस ने चार पहिया वाहन और दो बाइक भी बरामद किया है।खबर लिखें जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नही हो पाई थी।
