रायबरेली : आप विधायक सोमनाथ भारती के ऊपर रायबरेली में फेंकी गई स्याही : विडियो वायरल
SANDEEP KR SRIVASTAVA 11/01/2021 1313
SHARE ON WHATSAPP
रायबरेली : दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती पर उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्याही फेंकी गई है। आरोप है कि भाजपा नेता ने उनपर स्याही फेंकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (रायबरेली) श्लोक कुमार ने बताया कि आप विधायक पर स्याही फेंकने की घटना हुई है। इसकी छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।
सोमनाथ भारती के ऊपर रायबरेली में फेंकी गई स्याही
बता दें की भारती इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं और इसी क्रम में वो सोमवार को रायबरेली पहुंचे थे। यहां किसी बात पर उत्तर प्रदेश पुलिस से उनकी कहासुनी हो गई जिसके बाद भारती ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर राजनीतिक तंज़ कसने लगे। जिसके बाद इसके विरोध में पास में खड़े एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस विडियो में भारती कहते दिखे की योगी तो जाएगा, लिखवा लो मुझसे। जिसके बाद स्याही फेकते हुए एक शख्स ने कहा कि योगी कहीं नहीं जाएगा। इसके बाद सीएम योगी के समर्थन में जोर-जोर से नारेबाजी होने लगी और वन्दे मातरम भारत माता की जय के भी नारे लगते रहे।