लोकसभा चुनाव 2019 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 39 प्रत्‍याशियों की सूची की जारी

News Editor
3 Min Read

भारतीय जनता पार्टी से एक भी सीटें न मिलने से नाराज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से अलग होने के बाद 5वें 6वें और 7वें चरण की सीटों पर अपने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की।

[xyz-ihs snippet=”adsense-images-only”][xyz-ihs snippet=”adsense-amp”]

राजभर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन्हे भाजपा के चिन्ह से एक सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी जिसे उन्होने मना कर दिया और भाजपा के तरफ से यह बात कही गई की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन विधानसभा में है। राजभर ने साफ किया की वह किसी को हराने या नीचा दिखने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं, राजभर के तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है की यदि मुख्यमंत्री कहेंगे तो अभी वह और पार्टी के सभी पदाधिकारी इस्तीफा देने को तैयार हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा जारी 39 उम्मीदवारों की सूची निम्नलिखित है।

[xyz-ihs snippet=”adsense-images-only”][xyz-ihs snippet=”adsense-amp”]

क्रमांक लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी
1 धौरहरा राममूर्ति अर्कवंशी
2 सीतापुर सुनील अर्कवंशी
3 मोहनलालगंज (SC) विजय गोंड
4 लखनऊ बब्बन राजभर
5 रायबरेली अभय पटेल
6 अमेठी जितेंद्र सिंह
7 सुल्तानपुर कौशिल्या राजभर
8 प्रतापगढ़ विजय सिंह चौहान
9 बांदा अनोखेलाल अरख
10 फतेहपुर राजेश यादव
11 फूलपुर उपेंद्र निषाद
12 इलाहाबाद शिव कुमार प्रजापति
13 बाराबंकी (SC) विश्वनाथ प्रताप निराला
14 फैजाबाद रणकबत कश्यप
15 अम्बेडकरनगर आरपी सिंह
16 कैसरगंज कन्हैया धनगर पाल
17 श्रावस्ती वेद प्रकाश राजभर
18 गोंडा शीला चौहान
19 डुमरियागंज रामनिवास राजभर
20 बस्ती विनोद राजभर
21 संतकबीर नगर सतीश कुमार राजभर
22 महाराजगंज मुरली मनोहर राजभर
23 गोरखपुर राधे श्याम सिंह सेठवार
24 कुशीनगर राजू राजभर
25 देवरिया अजय सिंह
26 बांसगांव (SC) सुरेश राम
27 लालगंज (SC) दिलीप सरोज
28 आजमगढ़ यशवंत सिंह उर्फ ​​विक्की सिंह
29 जौनपुर बृजेश कुमार प्रजापति
30 मछलीशहर (SC) ममता बनवासी
31 घोसी महेंद्र राजभर
32 सलेमपुर राजाराम राजभर
33 बलिया विनोद तिवारी
34 गाजीपुर मेजर रामजी राजभर
35 चंदौली बैजनाथ राजभर
36 वाराणसी सुरेंद्र राजभर (UPDATED)
37 भदोही राहुल बारी
38 मिर्जापुर दरोगा बियार
39 राबर्ट्सगंज (SC) कैलाश नाथ कौल

[xyz-ihs snippet=”adsense-amp”]

Share This Article
Leave a Comment