kanpur crime : सेक्सवर्धक दवा रख पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, गला दबाकर उतारा मौत के घाट

News Editor
3 Min Read

NEWS SOURCE : UP KHABAR NEWS

कानपुर: कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी शबाना और उसके प्रेमी रेहान को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को आबिद अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शबाना ने पुलिस को बताया था कि आबिद की मौत सेक्स वर्धक दवाओं के ओवरडोज से हुई है। लेकिन, मृतक के भाई सलीम को आबिद के गले पर चोट के निशान देखकर संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि आबिद की मौत गला दबाकर हत्या करने से हुई है। पुलिस ने शबाना से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शबाना ने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी और उससे छुटकारा पाना चाहती थी। आबिद उससे आए दिन मारपीट करता था। इसीलिए उसने अपने प्रेमी रेहान और उसके दोस्त विकास के साथ मिलकर आबिद की हत्या की साजिश रची। शनिवार रात को शबाना ने दरवाजा खुला छोड़ दिया था। जब रेहान और विकास उसके घर में घुसे तब आबिद सो रहा था। तीनों ने मिलकर आबिद का गला दबाया। जब वो छटपटाने लगा तब विकास ने उसके हाथ और पैर पकड़ लिए थे।

हत्या को छुपाने के लिए शबाना ने आबिद की जेब में सेक्स वर्धक दवाओं का रैपर और 10 गोलियां रख दी थी ताकि पुलिस को यह लगे कि उसकी मौत ओवरडोज से हुई है। पुलिस की पूछताछ में रेहान ने बताया कि 1 साल पहले उसकी और शबाना की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ता चला गया। शबाना ने रेहान को बताया कि उसका पति उससे बहुत मारता है और वह उससे छुटकारा पाना चाहती है। रेहान ने शबाना की इस बात को मान लिया और आबिद को मारने में उसकी मदद की।

रेहान ने बताया कि विकास को पैसों की जरूरत थी। पैसे देते समय उसे बातों-बातों में षड्यंत्र के बारे में भी जानकारी दे दी। विकास खुद ही घटना में उन दोनों का साथ देने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने शबाना और रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी भी विकास की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article